फातिमा सना शेख ने 'सैम बहादुर' के लिये तैयारी शुरू की
बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। फातिमा सना शेख जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फातिमा ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फातिमा इन दिनों एक किताब पढ़ रही हैं, जो इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है। उन्होंने मीडिया स्टोरी पर एक किताब का फोटो शेयर किया है, जिसका टाइटल 'इंदिरा- द लाइफ ऑफ नेहरू गांधी' है। इस पिक्चर के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा, ''उनकी जिंदगी पर आधारित यह बहुत ही इंटरेस्टिंग किताब है। मैंने अभी तक इसे आधा ही पढ़ा, लेकिन मैं लोगों को इस किताब को जरूर पढ़ने की सलाह दूंगी। फातिमा ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। फातिमा ने इसके कैप्शन में लिखा, 'और यह सैम बहादुर की शुरुआत है।' गौरतलब है कि विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
