महारानी एलिजाबेथ-II का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज, दुनियाभर के VIP होंगे शामिल
लंदन, सोमवार, 19 सितंबर 2022। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान (शाही परंपराओं ) के साथ किया जाए। महारानी के अंतिम संस्कार में करीब 500 प्रतिनिधि और वीआईपी दुनियाभर से शामिल होंगे। लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की जाएंगी। इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।करीब एक घंटे चलने वाला स्टेट फ्यूनरल का कार्यक्रम भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 3:30 बजे (ब्रिटिश समय के मुताबिक, 11 बजे) शुरू होगा। स्टेट फ्यूनरल खत्म होने के बाद पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
इधर, भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्वीन के फ्यूनरल में शामिल होने के लिए 18 सितंबर को लंदन पहुंचीं। यहां वेस्टमिंस्टर हॉल में उन्होंने क्वीन को भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लंदन के लैंकेस्टर हाउस में महारानी एलिजाबेथ II की याद में कंडोलेंस बुक पर साइन भी किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा। आपको बता दें कि 8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी के पद पर बनी रहीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद महरानी के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।
Similar Post
-
चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया
बीजिंग, सोमवार, 11 मई 2026। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अं ...
-
तमाम तरह की स्वतंत्रता प्रेस की आजादी पर टिकी हैः एंटोनियो गुटेरेस
न्यूयॉर्क, रविवार, 03 मई 2026। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिय ...
-
ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी जारी रखने का आदेश दिया
वाशिंगटन, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। अमेरिका और ईरान के बीच बात ठप ह ...
