खास अंदाज में प्रियंका ने मनाया पति का जन्मदिन

img

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक कहे जाते है। दोनों हमेशा ही अपनी रोमंटिक फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। निक और प्रियंका को कई बार कपल गोल्स देते हुए कई बार देखा जा चुका है। यही कारण है की दोनों की जोड़ी को देखना फैंस बहुत पसंद भी कर रहे है। कल निक जोनस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी एक झलक खुद सिंगर और अभिनेता निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके दी। इस वीडियो में हॉलीवुड स्टार बर्थडे पार्टी के फुल मूड में दिखाई दे रहे है। 

प्रियंका चोपड़ा संग घूमने निकले निक जोनस: सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है की निक अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए बहुत उत्साहित दिखाई दिए है। सिंगर एक प्राइवेट जेट की तरफ हो रहे है। वहीं, प्राइवेट जेट में प्रियंका चोपड़ा फोन पर बात करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं, जेट के अंदर का नजारा और  भी अच्छा लग रहा है। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के जन्मदिन के लिए इसे अंदर से बेहद खूबसूरती से सजा रखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक कैप्शन में लिखा है 'Here We Go 30'। वीडियो देख पता लगता है कि ये स्टार कपल बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए किसी खास स्थान बना हुआ है। आज का दिन प्रियंका और निक जोनस के परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए बहुत खास है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए। निक का ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे है।

सीक्रेट डेस्टिनेशन के लिए निकले हैं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में लाए हुए है। खबरों का कहना है कि ये स्टार किसी खास लोकेशन पर बर्थडे सेलिब्रेट करने की तैयारी भी की थी। जहां दोनों एक साथ गए हुए है। बता दें कि साल 2018 में दोनों ने ईसाई और हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया था। इसी वर्ष प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी को बर्थ दिया था। दोनों एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता बने हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करती हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement