आरपीएससीः सहायक आचार्य -संस्कृत (कॉलेज शिक्षा विभाग) साक्षात्कार तिथि जारी
जयपुर, मंगलवार, 20 सितंबर 2022। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को सहायक आचार्य- संस्कृत (कॉलेज शिक्षा विभाग) 2020 के पदों की साक्षात्कार तिथि जारी की गई। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आयोग सचिव श्री अटल ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें। विस्तृत आवेदन-पत्र को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना भी करनी होगी।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
