विधानसभा क्षेत्र मसूदा में वर्तमान में नवीन उप तहसील सृजित करने का प्रस्ताव विचारधीन नहीं- राजस्व मंत्री
जयपुर, मंगलवार, 20 सितंबर 2022। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान में मसूदा विधानसभा क्षेत्र में नवीन उपतहसील सृजित करने से संबंधित कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। जाट ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री राकेश पारीक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राजस्व ग्राम रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र मसूदा की तहसील विजयनगर में स्थित है। वर्तमान में तहसील विजयनगर में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 21 पटवार मण्डल स्थित है। उन्होंने कहा कि यदि तहसील विजयनगर को पुनर्गठित कर रामगढ़ में नवीन उपतहसील सृजित की जाती है तो इससे तहसील व उपतहसील दोनों ही प्रभावित होगी एवं राजस्व मण्डल द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार भी नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि सामान्यतः मुख्यमंत्री द्वारा नवीन राजस्व इकाइयों के सृजन हेतु बजट घोषणा या अन्य घोषणा किये जाने पर ही अग्रिम कार्यवाही की जाती है। जाट ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मसूदा में अजमेर की 2 तहसील विजयनगर एवं भिनाय शामिल है। बजट सत्र 2021-22 के दौरान तहसील भिनाय में नवीन उपतहसील बान्दनवाड़ा का सृजन 31 मई, 2021 की अधिसूचना से किया गया है। वर्तमान में उक्त विधानसभा क्षेत्र में तहसील या उपतहसील सृजित करने से संबंधित कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
