पलक तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का टेम्प्रेचर
टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी को भला आज कौन नहीं जानता। अपने टैलेंट से श्वेता ने लोगों के दिलों में विशेष जगह बनाई है। मगर आजकल उनकी बेटी भी लोकप्रियता के मामले में उनसे कम नहीं हैं। पलक अपनी अदाओं से निरंतर अपने प्रशंसक बढ़ाती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है तथा अपने इन्हीं फॉलोअर्स के लिए पलक आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करती ही रहती हैं।
हाल ही में पलक तिवारी ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कर दीं, जिसके बाद प्रशंसक अपना होश नहीं संभाल पा रहे हैं। पलक तिवारी अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। सोशल मीडिया पर भी पलक बहुत एक्टिव रहती हैं तथा अक्सर प्रशंसकों के साथ अपना और सिजलिंग अवतार साझा करती रहती हैं। पलक अपनी सिजलिंग अदाओं का जादू हर किसी पर चलाया है। इस बार पलक के देसी अवतार से निगाहें हटाना मुश्किल हो गया है।
वही हाल ही में पलक ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की झलक प्रशंसकों को दिखाई है। फोटोज में उन्हें व्हाइट कलर का लहंगा पहने देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने मैंचिग डीपनेक ब्लाउज पेयर किया है। तस्वीरों में उन्हें अपना परफेक्ट फिगर और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। लुक को कंप्लीट करने के लिए पलक ने लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला रखा है तथा माथे की ओर से थोड़े से बालों की चोटी गुथी हुई है। पलक का ये फोटोशूट ख़बरों में बना हुआ है।
Similar Post
-
बदल गया सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम ...
-
मुश्किल वक्त को खुद पर हावी नहीं होने देता : राजपाल यादव
मुश्किल दौर से हाल ही में निकले कमीडियन व अभिनेता राजपाल यादव ने मु ...
-
‘गोलमाल 5’ में शरमन जोशी की वापसी
अभिनेता शरमन जोशी आधिकारिक तौर पर गोलमाल 5 की कास्ट में शामिल हो गए ह ...
