हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता हार्डी संधू और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की आने वाली फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में हार्डी और परिणीति बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वह कई देशों में मिशन पर जाती दिखेंगी।इस फिल्म में परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाएंगे। 'कोड नेम: तिरंगा' गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है और भूषण कुमार, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर, विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
