ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर ने नहीं ली फीस, खुद किया खुलासा!

img

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को खूब पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी इसका दमदार रहा है लेकिन यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई है। वहीं कई रिपोर्ट्स इसे हिट बता रही हैं लेकिन फिल्म के भारी बजट को देखते हुए इसे हिट नहीं भी माना जा जा है। जी दरअसल ब्रह्मास्त्र का बजट पहले 410 करोड़ रुपये के आसपास बताया गया था हालाँकि बाद में सोशल मीडिया पर खबरें आईं कि फिल्म में 650 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि वीएफएक्स के भारी बिल की वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी सैलरी नहीं ली। अब डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस पर जवाब दिया है।

जी दरअसल अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र को मिले प्यार से खुश हैं। ऐसे में उन्होंने रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र में सैलरी पर जवाब दिया है। जी दरअसल अयान ने ट्रेड ऐनालिस्ट कोमल नाहटा से बातचीत में कहा, ''सच तो यह है कि फिल्म कई सारे व्यक्तिगत बलिदानों की वजह से बनी है। यह सच है कि एक स्टार के तौर पर रणबीर जितना लेते हैं, उन्होंने ब्रह्मास्त्र की मेकिंग के लिए कुछ भी नहीं लिया। यह बहुत-बहुत बड़ी बात है। वर्ना फिल्म बनाना संभव नहीं हो पाता।'' इसके अलावा अयान ने आलिया के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'आलिया को साल 2014 में फिल्म के लिए साइन किया गया था। उस वक्त उसकी कुछ ही फिल्में रिलीज हुई थीं। वह उतनी बड़ी स्टार नहीं थीं जितनी आज हैं। फिल्म में आलिया के लिए जो अमाउंट फिक्स किया गया था वो बहुत बड़ा नहीं था बल्कि बहुत छोटा था। जब तक फिल्म पूरी हुई तो आलिया तक ने कहा कि सारा अमाउंट फिल्म की मेकिंग में चला गया।' वहीं रणबीर कपूर ने इसी सवाल पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा- 'आपने जो प्रश्न पूछा है कि मैंने कुछ चार्ज किया है या नहीं किया। यह मेरे जीवनभर की इक्विटी है, मैं भी फिल्म का पार्ट प्रोड्यूसर हूं। मेरा नजरिया और सोच लॉन्ग रन है। मैंने पार्ट वन में पैसे नहीं लिए लेकिन जो विश्वास है कि तीन पार्ट में जो ये फिल्म कमा सकती है वो किसी भी चीज से ज्यादा है।'

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement