माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का ट्रेलर अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में माधुरी लीड रोल में नजर आएंगी। माधुरी के अलावा इस फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार नजर आएंगे। मजा मा ट्रेलर की शुरुआत में माधुरी दीक्षित अपने डांस स्टेप्स दिखाती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दो गुजराती परिवारों की कहानी को दिखाया गया है, जो बच्चों की शादी की उलझन में उलझे हुए हैं। यह फिल्म 06 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
