'ड्रीम गर्ल 2' से आयुष्मान खुराना का लुक लीक
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' से उनका लुक लीक हो गया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में काम कर रहे हैं।फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। इस बीच इस फिल्म से आयुष्मान खुराना का लुक लीक हो गया है। फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' से लीक हुआ आयुष्मान खुराना का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आयुष्मान खुराना लड़की के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रेड कलर की सलवार कमीज पहनी हुई है और इसके साथ ही वह बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आयुष्मान पूजा नाम की लड़की का किरदार निभा रहे हैं। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना फिल्म' ड्रीम गर्ल' में भी पूजा नाम की लड़की की आवाज निकालकर लोगों से फोन पर बात करते थे। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। फिल्म' ड्रीम गर्ल 2' का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
