1 अक्टूबर को होगा बिग बॉस 16 का ग्रैड प्रीमियर
लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर 01 अक्टूबर को होगा। बिग बॉस 16 पिछले सभी सीजन से बेहद अलग होने वाला है क्योंकि मेकर्स इस बार नई थीम लेकर आ रहे हैं। शो में इस बार बिग बॉस गेम खेलते नजर आएंगे। हाल ही में शेयर किए गए नए प्रोमो में सलमान कह रहे हैं, 50-50 कौस दूर जब बच्चा रोएगा, तो मां कहेगी, बेटा सो जा वरना बिग बॉस आ जाएगा। बिग बॉस सीजन 16, गेम बदलेगा, क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा। कलर्स चैनल द्वारा शेयर किए गए इस प्रोमो के साथ लिखा गया है, अब गब्बर भी लगेगा प्यारा, जब बिग बॉस खुद आएंगे बजाने कंटेस्टेंट की बारह।बिग बॉस 16 में एक बार फिर सलमान खान होस्ट के रूप में नजर आएंगे।रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द ही कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाने वाला है। शो के नए प्रोमो में शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट अनाउंस कर दी गई है। शो का प्रीमियर 01 अक्टूबर को होगा, जिसके बाद इसे सोमवार- शुक्रवार रोजाना 10 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। रविवार और शनिवार में होने वाले वीकेंड के वार को 9:30 पर दिखाया जाएगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
