नवरात्र में नहीं करें ये 9 काम, बड़े काम की है ये बात
एक वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र और अाश्विन मास के नवरात्र तो प्रचलित हैं, दो और नवरात्र होते हैं वे हैं गुप्त नवरात्र। अश्विन माह में शारदीय नवरात्र का खास महत्व है। इस समय में देवी की पूजा कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करना बहुत शुभ माना गया है। नवरात्रि पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। व्रत धारियों को तो कोई ऐसा काम भूल से भी नहीं करना चाहिए जिससे उनका व्रत खंडित हो। जो लोग व्रत नहीं करते उन्हें भी संयम बरतना चाहिए। नवरात्र के नौ दिनों में हर किसी को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं नवरात्र के दिनों में कौन से काम भूल से भी नहीं करने चाहिए
ये वे 9 काम हैं जो हमें कतई नहीं करने चाहिए
- नवरात्रि में व्रतियों को दाढ़ी-मूंछ और बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए। इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाया जाना शुभ होता है।
- नवरात्रि के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करना चाहिए। प्याज, लहसुन और नॉन वेज बिल्कुल न खाएं। शराब इत्यादि से बिल्कुल दूर रहना चाहिए।
- नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दौरान सिलाई-कढ़ाई जैसे काम भी वर्जित हैं।
- व्रत में शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से संयम जरूरी है। विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय तम्बाकू चबाने और शारीरिक संबंध बनाने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है। संभव हो तो नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं, माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं या अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। पूजा घर को गंदा नहीं रखें। बिना दीपक जलाए कभी भी शक्ति की पूजा नहीं की जा सकती है।
- नवरात्र के दौरान आप चाहे व्रत रख रहे हों या नहीं, बिना स्नान किए भोजन ना ग्रहण करें। स्नान के बाद दुर्गा मां की पूजा करें और फिर भोजन ग्रहण करें। अगर आप चालीसा या सप्तशती का पाठ कर रहे हैं तो किसी से बात करने के लिए चालीसा पाठ बीच में ही न रोक दें।
- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में नहीं सोना चाहिए.
- नवरात्र के दौरान दुर्गा मां की कृपा पाने के लिए घर में कलह का माहौल बिल्कुल नहीं होना चाहिए। लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद से बचना चाहिए।
- व्रत के दौरान अगर फल खा रहे हैं तो एक बार में ही उसे खत्म कर लें, कई बार में नहीं। व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली खा सकते हैं।
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
