पवन सिंह का गाना 'सातो बहिनिया अईल' रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का गाना 'सातो बहिनिया अईल' रिलीज हो गया है। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुका है। इस मौके पर पवन सिंह मां दुर्गा की स्तुति में गाना 'सातो बहिनिया अईल' लेकर आये हैं। यह गाना यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है।यह गाना वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है। गाना 'सातो बहिनिया अईल' में पवन सिंह मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस गीत में पवन सिंह ने माता के रूप श्रृंगार का वर्णन अपनी मधुर वाणी में किया है।पवन सिंह ने कहा कि शक्तिस्वरूपा मां जगदम्बा सबों का कल्याण करें। हम अपने इस गाने को माता रानी के चरणों में समर्पित करते हैं और उनके भक्तों से आग्रह है कि वे हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। गौरतलब है कि इस गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है, संगीत दिया है छोटू रावत ने। वीडियो निर्देशक पवन पाल, संपादक अंगद पाल, कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
