अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय ,पुरातत्व विभाग में काम करने वाले एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरादर निभा रहे हैं, जो फिल्म में राम सेतु के अस्तित्व को बचाने के लिए अपनी जान लगा देता है।राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म का प्रोडक्शन अरुणा भाटिया के केप ऑफ गुड फिल्म्स और विक्रम मल्होत्रा के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। राम सेतु का टीजर रिलीज कर दिया गया है।टीजर में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज भागते- दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों भगवान राम की निशानी राम सेतु के अस्तित्व की खोज करते हुए दिख रहे हैं।फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
