लालू प्रसाद यादव को मिली विदेश जाने की मंजूरी, इस वजह से जब्त था पासपोर्ट
नई दिल्ली, बुधवार, 28 सितंबर 2022। बिमारियों के गिरफ्त में आए लालू प्रसाद यादव के लिए यह बड़ी खबर है कि उन्हे इलाज के लिए सिंगापूर जानें के लिए अधिकारिक पर्मिशन मिल गई है। लालू प्रसाद यादव ने इसके लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसको लेकर आज बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार लालू प्रसाद यादव 10 से 25 तारीख तक सिंगापूर जा सकते हैं। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पर आईआरसीटीसी के करोड़ो रुपये के घोटाले से आरोप है। जिसकी वजह से लालू के विदेश जाने पर अभी तक रोक लगी थी।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को कई बिमारियों ने घेर रखा है। लेकिन उनमें से किडनी और फेफड़े की गंभीर समस्या प्रमुख है। नेता भारत की दवाईयों से ठीक नही हो पा रहे हैं इसिलिए वो अब सिंगापुर किडनी ट्रांसप्लान्ट के लिए जा रहे हैं। डाक्टरों की माने तो लालू यादव की दोनो किडनी 75 फीसदी तक खराब हो चुकी है। जिसकी अन्य कई समस्याओं ने लालू प्रसाद यादव को जकड़ रखा है। लालू यादव बीपी और हाई बल्ड प्रेसर की समस्या से भी जूझ रहे हैं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
