अजय ने किया अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट का एलान
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को हाल ही में उनकी मूवी 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। इसी दौरान अजय देवगन की एक और मूवी की रिलीज डेट सामने भी सामने आ चुकी है। दरअसल, उनकी मूवी 'मैदान' की रिलीज डेट भी बदली जा चुकी है। एक बार फिर मूवी की नई डेट का एलान कर दिया है। अब अजय देवगन की मूवी 'मैदान' आने आए वर्ष 2023 में रिलीज की जाने वाली है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट की सूचना भी दे दी है।
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी मूवी 'मैदान' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। अजय देवगन ने इस बारें में कहा है कि उनकी ये फिल्म 17 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। उन्होंने मूवी कि रिलीज डेट बताते हुए लिखा, 'एक अज्ञात हीरो सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, इसने भारत को गौरवान्वित किया।' खबरों का कहना है कि मूवी 'मैदान' की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है। इस फिल्म की रिलीज डेट 11 दिसंबर 2020, 13 अगस्त 2021, 15 अक्टूबर 2021, 3 जून 2022 रखी गई थीं। आखिरकार फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है।
अमित रविंद्रनाथ शर्मा के डायरेक्शन में बनी मूवी 'मैदान' हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जाने वाली है। इस मूवी को जी स्टूडियो के साथ बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि मूवी 'मैदान' में 13 वर्ष तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी की कहानी दिखाई जाने वाली है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
