इस दिन रिलीज़ होगा फोनभूत का धमाकेदार ट्रेलर
फोन भूत का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर केवल दो दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है और जिसमे बॉलीवुड के लेटेस्ट ट्रायो- कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर के मजेदार आकर्षण को देखने के लिए बिलकुल भी इन्तजार नहीं कर सकते। वैसे हाल में फोनभूत की कास्ट ने एक हिलेरियस वीडियो जारी किया था इसमें कैटरीना, सिद्धांत और ईशान को एक फन राइड पर जाने से रोकने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके उपरांत अब आज निर्माताओं ने उनका एक और हंगामेदार वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो इतना मजेदार है कि हसंते हसंते लोगों की पेट में दर्द देने लगेगा।
इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर दोनों प्रमोशन के लिए तैयार हो चुके है और कैटरीना कैफ उनके साथ मजाकिया भूत होने का मज़ा भी लेती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में मेकर्स द्वारा खुलासा किया गया था कि कैटरीना कैफ इस अपकमिंग मूवी में भूत के अवतार में आने वाली है। ऐसे में मूवी रिलीज होने पर इस तिकड़ी को देखना निश्चित ही बहुत मजेदार होने वाला है। निर्माताओं ने हाल ही में एक पोस्टर के साथ खुलासा किया कि कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान अभिनीत अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज किया जाने का एलान कर दिया गया है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
