फीफा वर्ल्ड कप का एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज हो गया है। फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी मेजबानी एशियाई देश कतर कर रहा है। इसी बीच फीफा ने वर्ल्ड कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज कर दिया है। इस गाने में नोरा फतेही भी डांस करती नजर आ रही हैं। फीफा ने इसके वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर शेयर किया है। नोरा के पहले जेनिफर लोपेज, शकीरा भी फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म कर चुकी हैं। नोरा फतेहीइस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आयेंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है। नोरा फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
