कार्तिक आर्यन -कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के पहले शेडयूल की शूटिंग पूरी
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा के पहले शेडयूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'सत्य प्रेम की कथा' में नजर आयेगी। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है।कार्तिक और कियारा ने फिल्म की पूरी टीम के साथ सेट पर जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक और कियारा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। सत्यप्रेम की कथा की कहानी गुजरात के हिसाब से सेट किया गई है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। सत्य प्रेम की कथा 29 जून 2023 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
