होंडा की ये दमदार बाइक लॉन्च होते ही मचाएगी हंगामा
भारतीय दोपहिया बाजार में अधिक CC की मोटर साइकिल का भी जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला है. इसी बात का ध्यान रखते हुए टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर कंपनी होंडा जल्द ही Rebel 500, Rebel 300 जैसे मॉडल पेश करने की योजना बना रही है. Honda CB750 Hornet जैसी मोटर साइकिलों के आने से इस सेगमेंट में अच्छा कॉम्पिटिशन देखने के लिए मिल रहा है. आइये आपको बताते हैं जिसमे क्या कुछ खास होने वाले है.
CB750 हॉर्नेट इंजन: होंडा की इस मोटर साइकिल के इंजन के बारें में बात की जाए तो इस बाइक में 755 cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन भी प्रदान किया जा रहा है. जो 9,500 rpm पर 92 hp की अधिकतम पावर और 7,000 rpm पर 74.4 Nm का हाइएस्ट टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं वी-ट्विन इंजन की तरह इस में 279-डिग्री फायरिंग ऑर्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का प्रयोग हुआ गया है.
Honda CB750 Hornet का परफ़ॉर्मेंस: इस बाइक के परफॉर्मेंस को जबरदस्त बनाने के लिए स्लिप/असिस्ट क्लच और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर का प्रयोग भी किए जा रहे है. वहीं ब्रेकिंग हार्डवेयर के लिए इस बाइक में एक जोड़ी 4-पिस्टन रेडियल माउंटेड कैलीपर्स, ट्विन 296 mm डिस्क और एक सिंगल-पिस्टन कैलीपर को पीछे वाली 240 mm डिस्क ब्रेक के साथ जोड़े जा चुके है.
फीचर्स: इस बाइक के फीचर्स के बारें में बात की जाए तो इस मोटर साइकिल में 5- इंच का TFT कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हील कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसी सुविधा भी प्रदान किया जा रहा हैं. वहीं इसमें स्टील डायमंड फ्रेम जो 41 m शोए SFF-BP और एक प्रो-लिंक मोनोशॉक के साथ मौजूद है. राइडिंग को और आसान बनाने के लिए बाइक को चार राइडिंग ऑप्शंस - स्पोर्ट्स, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर भी मौजूद हैं.
होंडा CB750 होर्नेट कीमत: होंडा CB750 होर्नेट के मूल्यों को अभी ओपन नहीं किया गया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में ये बाइक लगभग 6.5 लाख रुपये में सेल की गई है. इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस मोटर साइकिल को 7.5 लाख रूपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इसकी सही कीमतों का खुलासा इसके लॉन्च होने के उपरांत ही होने वाला है.
Similar Post
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
-
बीएमडब्ल्यू के वाहन अगले महीने से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार ...
