अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना। रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और ये फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। रामसेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक मिशन से होती है, मिशन है राम सेतु के 07 हजार साल पुराने इतिहास को बाहर लेकर आना और जिसके तलाश में अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ निकलते हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
