राष्ट्रपति मुर्मू आज असम के दो दिवसीय दौरे पर
गुवाहाटी, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज असम के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू की इस पूर्वोत्तर राज्य की यह पहली यात्रा है। श्रीमती मुर्मू आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर गुवाहाटी पहुंचेंगी और आईआईटी गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वह धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगी और असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित होने वाले एक नागरिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। जहां राज्य के कम से कम 500 प्रसिद्ध व्यक्ति उनके साथ बातचीत करेंगे। वह शुक्रवार सुबह कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वह बाद में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में एक निर्धारित कार्यक्रम में 2,000 आंगनवाड़ी केंद्रों, 100 चाय बागान स्कूलों और विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का शिलान्यास करेंगी। वह शुक्रवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
