जम्मू-कश्मीर: रामबन में एक बैग से तीन आईईडी बरामद
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा बलों को जंगल से एक बैग में तीन परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोटक बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने बुधवार देर रात यह बैग गूल उपमंडल के संगलदान के जंगलों से बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र में तलाशी शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, तलाशी के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बम निरोधक दस्ते ने बैग में तीन आईईडी होने की पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध आतंकवादियों ने जिले में हमला करने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
