दृश्यम 2 से तब्बू का लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की आने वाली फिल्म दृश्यम 2 से उनका लुक रिलीज हो गया है। दृश्यम 2 में अजय देवगन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभायी है। दृश्यम में तब्बू ने आइपीएस अफसर मीरा देखमुख का किरदार निभाया था। दृश्यम के सीक्वल दृश्यम 2 में मीरा देशमुख अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए नजर आयेंगी। पोस्टर पर तब्बू का बिल्कुल सिंपल लुक नजर आ रहा है। पुलिस की वर्दी के बजाय वह सामान्य कपड़ों में दिख रही हैं। अजय देवगन ने सोशल मीडिया में तब्बू का लुक शेयर करते हुये लिखा, ''न्याय हासिल करने के लिए एक मां लौट आयी है। दृश्यम 2 से तब्बू की पहली झलक हाजिर है। केस 18 नवम्बर को फिल खुल रहा है। गौरतलब है कि दृश्यम 2 का निर्माण वायाकॉम 18 के साथ टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है। इस फिल्म से अभिषेक पाठक बतौर निर्देशक अपनी शुरूआत कर रहे हैं। यह फिल्म 18 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
