बीएसएफ ने अमृतसर में सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक ड्रोन को मार गिराया। यह ड्रोन पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसा था। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि शाहपुर सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन आते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने 17 गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण इलाके में दृश्यता बढ़ाने के लिए ‘इल्युमिनेटिंग’ बमों का भी इस्तेमाल किया गया। ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने के तुरंत बाद मार गिराया गया। अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से जुड़ी एक रस्सी भी बरामद की गयी है। इलाके में तलाश अभियान चलाया गया। बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को बताया था कि सुरक्षा बल ड्रोन के खतरों को लेकर सतर्क है और इससे निपटने पर काम कर रहा है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
