तुर्की में खदान विस्फोट में 28 लोगों की मौत
अंकारा, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022। तुर्की के बार्टिन प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट के बाद कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग खदान में फंस गये हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को विस्फोट के समय करीब 110 लोग खदान में कार्यरत थे जिनमें से अधिकतर 300 मीटर से अधिक गहरी खदान में हैं। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने बताया कि11लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज किया चल रहा है। उन्होंने बताया कि आपातकालीन कर्मचारी रात भर फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास में लगे रहे। रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में दिखाया गया है कि लापता लोगों के परिजन और मित्र भी घटना स्थल पर पहुंच गये है जो कि अपने प्रियजनों की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि धमाका करीब 300 मीटर की गहराई में हुआ है। आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि कम से कम 49 लोग 300 से 350 मीटर के बीच 'जोखिम वाले' क्षेत्र में काम कर रहे थे। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है और स्थानीय अभियोजक के कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। यह सरकारी खदान 'तुर्की हार्ड कोल एंटरप्राइजेज' है।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
