दीवाली 2023 के अवसर पर रिलीज होगी सलमान खान की टाइगर 3
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 दीवाली 2023 के अवसर पर रिलीज होगी। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। पहले यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।यशराज फिल्मस ने सलमान के लुक को शेयर करते हुए लिखा, “टाइगर 3 2023 में दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। गौरतलब है कि टाइगर 3 फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। टाइगर 3 में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
