सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल का गाना ताली ताली रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्म डबल एक्सएल का गाना ताली ताली रिलीज हो गया है। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित, डबल एक्सएल में सोनाक्षी सिन्हा ,हुमा कुरैशी, ज़हीर इक़बाल और महत रघुवेन्द्र की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश में हैं। इस फिल्म का पहला गाना ताली ताली रिलीज हो गया है। इस गाने को सोहेल सेन, सिम्बरासन टीआर और रुक्सार बंधुकिया ने गाया है। इसका म्यूजिक सोहेल सेन ने कंपोज किया है और इसे मुद्दस्सर अजीज ने लिखा है।गौरतलब है कि गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है।फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है ।डबल एक्सएल 04 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
