जाह्नवी कपूर की तुलना श्रीदेवी से न करें : बोनी कपूर
बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर ने लोगों से अपील की है कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की तुलना उसकी मां श्रीदेवी से नहीं करनी करें। बोनी कपूर ने अपनी पुत्री जाह्नवी कपूर को लेकर फिल्म मिली बनायी है। बोनी कपूर ने कहा है कि जाह्नवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी के साथ नहीं करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी दोनों स्क्रीन पर बिल्कुल अलग हैं।श्रीदेवी अपने किरदारों को चुनती थीं, उसमें ढ़ल जाती थीं। वह भूमिका नहीं निभाती है, उसका हिस्सा बन जाती थीं। यहीं वजह थी कि वह फिल्म दर फिल्म और बेहतर नजर आती थीं। बोनी कपूर ने कहा, 'श्रीदेवी ने जब हिन्दी फिल्मों में शुरुआत की तब वह दक्षिण भारत की 150-200 फिल्में कर चुकीं थीं। लेकिन मेरी बच्ची ने बॉलीवुड में अपना सफर अभी शुरू किया है। उसकी तुलना उसकी मां के किसी भी काम से न करें। गौरतलब है कि 'मिली' मलयालम फिल्म 'हेलेन' की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। फिल्म मिली में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 04 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
