रिलीज हुआ फिल्म 'धूप छांव' का ट्रेलर, पारिवारिक है कहानी

img

फॉरएवर बिग एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म धूप छांव का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि मुंबई के इनफिनिटी पीवीआर में एक भव्य कार्यक्रम कर लॉन्च किया गया और इस मौके पर फिल्म के अभिनेता राहुल देव, अभिषेक दुहान, अहम शर्मा, सिमृति भतीजा, समीक्षा भटनागर के अलावा फिल्म के डायरेक्टर हेमंत शरण और निर्माता सचित जैन भी मौजूद थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसिद्ध अभिनेता राहुल देव ने फ़िल्म से जुड़े अपने कई अनुभव साझा किए। जी दरअसल उन्होंने इस फ़िल्म को अपनी बेहतरीन जर्नी का एक अहम हिस्सा बताया है।

इस दौरान उन्होंने कहा ये फ़िल्म आपको ऋषिकेश मुखर्जी के फिल्मो की याद दिलाएगी। आपको बता दें कि अभिषेक दुहान व अहम शर्मा इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में हैं। इस दौरान अभिषेक ने कहा की ये फ़िल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। वह बड़े पर्दे पर पहली बार राहुल देव के साथ काम कर रहे हैं। राहुल देव एक अनुभवी अभिनेता हैं और शूटिंग के दौरान मुझे इनसे काफी कुछ सीखने का मौका भी मिला। वहीं अहम शर्मा ने भी इसे एक बेहतरीन फ़िल्म बताया है। उन्होंने कहा- 'बड़े पर्दे पर मेरी आने वाली फिल्म का इंतज़ार अब खत्म होने वाली है।'

इसके अलावा फ़िल्म के निर्देशक हेमंत शरण हैं। हेमंत शरण ने फ़िल्म के विषय में आगे कहा, 'एक मेहनतकश टीम का नतीजा है धूप छांव,यह भारतीय सिनेमाई दर्शको को ध्यान में रख कर बनाई गई फ़िल्म है जिसमे पारिवारिक तानेबाने के साथ इमोशनल कॉमेडी को तबज्जो दी गयी है।' जी म्यूजिक के ऑफिसियल चैनल्स पर इस फ़िल्म के ट्रेलर को देखा जा सकता है। इस ट्रेलर को देख फ़िल्म पारिवारिक भावनाओं व मूल्यों पर आधारित दो भाइयों की कहानी लगती है। जी हाँ, फ़िल्म मे भारतीय पारिवारिक इमोशन को देखा जा सकता है। यह फ़िल्म 4 नवम्बर को पूरे देश के सर्वाधिक थियेटरों में एकसाथ रिलीज की जाएगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement