ऋषि सुनक से मिलने पहुंची कनिका कपूर, कही ये बात
भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने को लेकर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। विशेष रूप से भारतीय इस बात को लेकर बेहद खुश एवं उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री को उनकी इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। यही नहीं ऋषि सुनक को लेकर इंडस्ट्री स्टार्स की सबसे विशेष पोस्ट बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने साझा की है। कनिका ने ऋषि सुनक के साथ मुलाकात की एक फोटो साझा की है।
वही लंदन में फेयरमोंट विंडसर पार्क में चौथे वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स वीआईपी इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट के गेस्ट ऑफ ऑनर, यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर, ऋषि सनक थे। इस आयोजन में यूके-इंडिया के सांस्कृतिक संबंधों में योगदान के लिए बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह इस इवेंट में उपस्थित थीं तथा इस विशेष अवसर पर उन्हें ऋषि सनक से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
इंस्टाग्राम पर कनिका ने ऋषि सुनक के साथ अपनी विशेष फोटोज साझा की हैं। फोटोज में उन्हें प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। कनिका ने इंस्टाग्राम पर ऋषि सुनक संग दो फोटोज साझा की हैं, जिनमें से एक में वह ऋषि सुनक कनिका कपूर संग फोटो पोज दे रहे तथा दूसरी फोटो में वे आपस में चर्चा करते देखे जा सकते हैं। कनिका ने इस विशेष इवेंट की फोटोज पोस्ट करने हुए लिखा, ‘ब्रिटेन के मुख्यमंत्री ऋषि सुनक से मिलना गर्व की बात थी। बता दें यूके-इंडिया अवार्ड्स यूके-हेडक्वर्ट्स इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) द्वारा उन सभी कंपनियों, संगठनों एवं शख्सियतों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है, जो यूके-इंडिया पार्टनरशिप को सभी इलाकों में कामयाब बनाने की कोशिश में अपना योगदान देते हैं।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
