अरबाज खान की वेबसीरीज तनाव का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान की आने वाली वेबसीरीज तनाव का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनी लिव के नए शो तनाव का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह वेबसीरीज इजराइली शो फौड़ा पर आधारित है। तनाव एक स्पेशल यूनिट की कहानी है, जिसमें साहस और बहादुरी को दर्शाया गया है।तनाव की कहानी 2017 की कश्मीर के बैकग्राउंड पर आधारित है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट निर्मित तनाव का निर्देशन सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्ण ने किया है। सीरीज में अरबाज खान, दानिश हुसैन, एकता कौल, मानव विज, एमके रैना, रजत कपूर और सत्यदीप मिश्रा अहम किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा जरीना वहाब, शशांक अरोड़ा और वलूशा डिसूजा भी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में दिखायी गयी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
