'फ्रेडी' में काम कर बेहद खुश हैं कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म फ्रेडी में काम कर बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'फ्रेडी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कार्तिक इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा, ''मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुद को लकी मानता हूं। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है जिसे मैंने पहले नहीं देखा है। इसने मुझे अपने क्राफ्ट के साथ एक नए प्रयोग करने का मौका दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी रिलीज का मुझे भी बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद करता हूं कि ऑडियंस को मेरा ये नया अवतार पसंद आएगा।' शशांक घोष के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक के साथ अलाया एफ भी नजर आएंगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
