वकांडा की लड़ाई में जल्द शामिल होगा भारतीय योद्धा

img

ओलम्पिक गोल्ड मेडल विजेता और नीरज चोपड़ा ने देश का गौरव को तो बढ़ाया ही है, उनकी पॉपुलैरिटी भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं कहा जा रहा । अब तक नीरज चोपड़ा कुछ विज्ञापनों  में भी दिखाई दे चुके है लेकिन लगता है कि इस बार बड़े पर्दे पर वह शानदार पारी खेलने के लिए तैयार हो चुके है। मार्वल स्टूडियोज की वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित मूवी  में से एक 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का नया टीजर भी सामने आ चुका है। इसमें नीरज चोपड़ा शानदार अंदाज में किसी योद्धा की भांति दिखाई दे रहे है।

मार्वल स्टूडियोज सुपर हीरो 'ब्लैक पैंथर ने न केवल विश्व भर में एक अलग छाप छोड़ी है बल्कि भारत में भी एक अलग दर्शक वर्ग स्थापित कर लिया है। जिसके शानदार योद्धा युवाओं को खासा आकर्षित कर रहे है और अब नए टीजर को देखकर लगा रहा है कि इस योद्धाओं की टुकड़ी में एक और नया योद्धा अच्छाई बनाम बुराई की लड़ाई में शामिल हो चुका है! जिसका नाम है नीरज चोपड़ा! जो लोगों को एडवेंचर के वर्ल्ड का सफर करवाने के लिए तैयार हैं। जाहिर तौर पर यह जानकारी सामने आने के उपरांत लोगों में यह मूवी देखने की उत्सुकता और भी अधिक बढ़ चुकी है। हालांकि टीजर में नीरज चोपड़ा की शानदार झलक जरूर शेयर की गई है लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह मूवी में किसी तरह का किरदार अदा करने वाले है।

नीरज चोपड़ा के ओलंपिक गोल्ड हासिल करने की यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक ही साबित हुई है और असाधारण से कम नहीं है! अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए विश्वभर में लाखों लोगों के लिए एक नायक, नीरज चोपड़ा ने बताया कि कैसे ब्लैक पैंथर उनके साथ जुड़ने के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ है। नीरज चोपड़ा इस बारे में बोलते है कि "ब्लैक पैंथर योद्धा के बारे में है, एक नायक जो लड़ने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। अपने लोगों और अपने देश के लिए। एक एथलीट के रूप में, भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सबसे बड़ा अवसर है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट देते हैं और अंत तक लड़ते हैं। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि मैं इस यात्रा का हिस्सा बन सकता हूं और ब्लैक पैंथर की तरह, मैं दुनिया भर के लोगों को अपने सपनों को कभी न छोड़ने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद करता हूं। मार्वल का बहुत बड़ा प्रशंसक होने के नाते, मैं फिल्म देखने और वकंडा की नई यात्रा की खोज करने का इंतजार नहीं कर सकता!"

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement