हीरो नंबर 1 के रीमेक में काम करेंगे टाइगर श्राफ!
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ सुपरहिट फिल्म हीरो नंबर 1 के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म हीरो नंबर 1 में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने लीड रोल किया था। डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरो नंबर 1'को लोगों ने खूब पसंद किया था। टाइगर श्रॉफ फिल्म 'हीरो नंबर 1' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को जगन शक्ति निर्देशित करेंगे, वहीं जैकी भगनानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर फिल्माना चाहते हैं, जिसमें कई इंटरनेशनल शेड्यूल होंगे। इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू हो सकती है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
