'आइटम बॉय' बनकर रणबीर जीतेंगे फैंस का दिल
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को कोरियोग्राफर से निर्देशक बने बॉस्को लेस्ली मार्टिस (Bosco Martis) के निर्देशन में बनी पहली मूवी ‘रॉकेट गैंग’ (Rocket Gang) के लिए एक विशेष डांस नंबर में शामिल कर लिया गया। गाने का टीजर सोमवार को रिलीज किया जाने वाला है। रणबीर और बॉस्को ने इम्तियाज अली की ‘तमाशा’ और ‘रॉकस्टार’ सहित कई प्रोजेक्ट्स पर साथ कार्य कर चुके है।
इसलिए, एक्टर ने अपने दोस्त के लिए प्रशंसा के निशान के रूप में गाने के लिए आने का निर्णय कर लिया। नंबर के लिए अपने अच्छे दोस्त के साथ सहयोग के बारे में बात करते हुए, बॉस्को ने बोला है कि, “मैं रणबीर को विशेष अतिथि के रूप में पाकर बहुत रोमांचित हूं। वह एक महान एक्टर और एक महान ड्रांसर हैं। मैंने पूरे गीत को कोरियोग्राफ किया है और मैं वास्तव में खुश हूं। मैं सोमवार को गाने का टीजर रिलीज करने और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘रॉकेट गैंग’ एक डांस हॉरर-कॉमेडी-ड्रामा है जिसमें निकिता दत्ता और लोकप्रिय डांस रियलिटी शो के बाल कलाकारों के साथ आदित्य सील अहम् भूमिका में दिखाई दिए। यह मूवी 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर किसी डांस नंबर में नजर आएंगे।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
