इस दिन से शुरू होंगी हंसिका की शादी की रस्मे
'कोई मिल गया' फेम एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बाते के चलते चर्चाओं में बनी रहती है, इतना ही वह हमेशा ही अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती है। वहीं एक बार फिर से हंसिका चर्चाओं का विषय बनी हुई है, लेकिन इस बारें उनके चर्चाओं में होने की वजह उनकी फिल्म या तस्वीरें नहीं है बल्कि उनकी शादी है।
बता दें कि हंसिका जल्द ही के बंधन में बंधने वाली है। बीते कई दिनों से एक्ट्रेस की शादी की चर्चे हर तरफ होने लगे है। हंसिका अपने बिजनेस पार्टनर और बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ 4 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस की शादी जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में होने जा रही है। इसी दौरान हंसिका के विवाह से पहले होने वाली रस्मों की जानकारी सामने आने लगी है। अभिनेत्री के प्री-वेडिंग फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू होने वाले है। सेलिब्रेशन की शुरुआत सूफी नाइट के साथ होगी।
3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत की रस्में की जाने वाली है। 4 दिसंबर की सुबह हंसिका और सोहेल की हल्दी और जिसके उपरांत शाम को सात-फेरे होंगे। रिसेप्शन की जगह रात में कैसिनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी का आयोजन भी किया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि विवाह के उपरांत हंसिका और सोहेल के रिवार के सदस्य एक फ्रेंडली पोलो मैच का भी आनंद लेने वाले है। यानी इस शादी में काफी कुछ नया होने वाला है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
