तीन दिवसीय तवांग महोत्सव रद्द
ईटानगर, शुक्रवार, 04 नवंबर 2022। अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन दिवसीय तवांग महोत्सव रद्द कर दिया गया है। लुमला के विधायक जम्बे ताशी के सम्मान में यह निर्णय लिया गया, जिनका बुधवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को इस महोत्सव की शुरुआत होनी थी। कोविड महामारी के चलते पिछले दो साल से इसका आयोजन नहीं हो सका था। तवांग महोत्सव समिति ने कहा कि इसने ‘‘ दिग्गज नेता ताशी को श्रद्धांजलि और सम्मान’’ के रूप में कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है, जिनके भाई त्सेतन चोम्बे महोत्सव के निदेशक हैं। महोत्सव के प्रमुख समन्वयक नांमगे शेरिंग ने कहा कि ताशी महोत्सव के संरक्षक थे और इसको बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल रहे थे।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
