'इमरजेंसी' की रेकी के दौरान चट्टान से फिसलीं कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आजकल अपनी नयी फिल्म के शूट में व्यस्त है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रेकी में बिजी हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ आउटिंग की थी और इसकी कई तस्वीरें कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में कंगना फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन की सर्च में एक नदी और घने जंगल में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, "टेक- रेकी इमर्जेंसी नवंबर/2022।"
आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में कंगना ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट और टाइट्स में नदी के पास एक चट्टान से दूसरी चट्टान पर जंप करते हुए नजर आ रही हैं। जी हाँ और वह एक चट्टान पर चिल करते हुए भी दिखाई दी। इसी के साथ दूसरी तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड ट्रैक सूट और ब्लैक कैप में भी नजर आईं। जी दरअसल कई फैंस ने यह दावा किया है कि तस्वीरें असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास की हैं। कंगना के एक फैन ने लिखा, 'कार्बी आंगलोंग में आपका वेलकम है मैम। हमारी जगह पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मैम।" एक अन्य ने लिखा, "हमारे असम में आपका स्वागत है।"
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई और तस्वीरें शेयर की हैं। इनमे एक तस्वीर में कंगना एक चट्टान को पकड़ने की कोशिश करते हुए नदी में लड़खड़ाते हुए भी दिख रही हैं। जी हाँ और उन्होंने लिखा, "जब आप काफी एक्साइटेड हो जाते हैं तो यही होता है।" वहीं एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी टीम के सदस्यों को "सेट सोल्जर" भी कहा।
आप सभी को यह भी बता दें कि ‘इमरजेंसी’ कंगना की पहली सोलो डायेक्शन में बनने वाली फिल्म है। ये पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें कंगना दिवंगत राजनेता की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जी हाँ और फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाख नायर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े अहम रोल प्ले करेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
