चुनाव आयोग ने की पांच राज्यों में की उपचुनाव घोषणा
नई दिल्ली, शनिवार, 05 नवंबर 2022। चुनाव आयोग ने शनिवार को ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पांच विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को उपचुनाव करने की घोषणा की। चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि विधानसभा उपचुनाव पदमपुर (ओडिशा), सरदारशहर (राजस्थान), कुरहानी (बिहार), भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) और रामपुर (उत्तर प्रदेश) में होंगे जबकि इसी समय, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में भी एक संसदीय सीट पर होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि अधिसूचना जारी करने की तारीख 10 नवंबर और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। स्क्रूटनी 18 नवंबर को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। पैनल ने कहा कि मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
