अजब-गजब : दो दोस्तों ने लगाई ऐसी शर्त कि चली गई जान
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक व्यक्ति को 50 अंडे खाने की शर्त के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान सुभाष यादव (42) के रूप में हुई है। शाहगंज कोतवाली इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाने का कार्य किया करता था। वह बीबीगंज बाजार में अपने एक साथी के साथ अंडा खाने के लिए गया। उसी दौरान शर्त लग गई कि कौन कितने ज्यादा अंडे खा सकता है। शर्त में तय हुआ कि 50 अंडा व एक बोतल शराब पीने पर 2 हजार रुपये देने होंगे।
उन्होंने कहा, "सुभाष ने शर्त मंजूर कर ली और अंडे खाने शुरू कर दिए। वह 41 अंडे तक खा गए, मगर जैसे ही 42वां अंडा खाया, गिरकर बेहोश हो गया।" सिंह ने कहा, "वहां मौजूद लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने सुभाष को लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई।"कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्हें लोगों से और मीडिया की खबरों में इस घटना की जानकारी मिली है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
