जिला कलक्टर ने स्काउट गाइड स्टीकर का किया विमोचन
जालोर, (थानमल लोहार), सोमवार, 07 नवंबर 2022। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने सोमवार को कलक्टर कक्ष में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर से प्राप्त स्काउट गाइड स्टीकर का विमोचन किया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर से 13475 स्काउट गाइड स्टीकर जिला मुख्यालय जालोर को प्राप्त हुए। जिला कलक्टर निशान्त जैन की ओर से स्काउट गाइड स्टीकर विमोचन कर जिले में स्काउट गाइड एवं विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को वितरण करने के लिए जारी किये गये। इस अवसर पर जिला कलक्टर निशान्त जैन को 18 राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में सम्मिलित होने वाले 300 स्काउट गाइड की पूर्व तैयारी के बारे में सी.ओ. स्काउट एम.आर.वर्मा ने आवश्यक जानकारी दी। सी.ओ.स्काउट एम.आर.वर्मा ने बताया कि 1 स्टीकरण 10 रूपये का है जो जिले के स्थानीय संघों के सचिव एवं स्काउटर गाइडर को जिला मुख्यालय पर आवश्यक बैठक आयोजित कर उन्हें वितरण किये जायेंगे।
ये थे उपस्थित :- स्टीकर विमोचन के दौरान स्थनीय संघ जालोर के सहायक सचिव कपिल मुगदल, सुबोध विद्या मंदिर जालोर की गाइडर सुश्री भूमिका चौहान एवं सुबोध विद्या मंदिर उ.मा..वि. जालोर के कब बुलबुल स्काउट गाइड मिलन सुन्देशा, कृष्णपाल, सुश्री आरती चौहान, सुश्री जयश्री चौहान व सुश्री रंजना राजपुरोहित उपस्थित थे।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
