धूमधाम पूर्वक आयोजित हुआ सावीधर हनुमान मेला
भीनमाल, (माणकमल भंडारी), सोमवार, 07 नवंबर 2022। निकटवर्ती सावीधर गांव में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के मेले का आयोजन सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में किया गया। मंदिर के महंत राजगिरी महाराज ने बताया कि इस बार सूतक लगने एवं चंद्रग्रहण के चलते कार्तिक पूर्णिमा का मेला मंगलवार के स्थान पर सोमवार को ही आयोजित किया गया। जिसमें भीनमाल सहित आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि सोमवार को सुबह सर्वप्रथम मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की रेलम पेल लगी रही। इस दौरान मंदिर परिसर में महा प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले को लेकर मंदिर को विशेष आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के पट दिन भर बंद रहेंगे। इस अवसर पर नारायण जागिंड, माणकमल भंडारी, मंगलाराम जांगिड, ललित होंडा, पारसमल, बाबूलाल, भंवरलाल, शैलेश, कृष्णकुमार, मनोहर, चम्पालाल, शंकरलाल, कालूलाल, घेवरचंद, जगदीश सहित कई लोग उपस्थित थे।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
