'दबंग 4' का इंतज़ार करने वालों के लिए बड़ी खबर, अरबाज खान ने किया खुलासा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी नयी-नयी फिल्मों के लिए सुर्ख़ियों में हैं। जैसे ही सलमान की किसी फिल्म की अनाउंसमेंट होता है वैसे ही फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करने लगते है। साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया था, वह अब तक कोई और फिल्म शायद ही मचा पाई होगी। अब तक इस फिल्म के तीन पार्ट आ चुके है और अब इसके चौथे पार्ट की चर्चा जोरों पर है।
जी हाँ और चौथी फिल्म को लेकर खुद सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान ने लेटेस्ट अपडेट दिया है। जी दरअसल 'दबंग 4' को लेकर अरबाज खान ने कहा कि, 'ये फिल्म पाइपलाइन में है और जल्द ही वो इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट लेकर आने वाले है।' इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि 'दबंग 4' को लाने में उतना वक्त नहीं लगेगा जितना गैप 'दबंग2' और 'दबंग3 में लगा था। इसी के साथ ही अरबाज खान ने कहा कि ये प्रोजेक्ट उनके और सलमान दोनों के ही बेहद करीब है, इसलिए वो अकले कोई फैसला नहीं ले सकते।
जी हाँ और इसी के साथ अरबाज इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि जनता उनकी अगली फिल्म से क्या उम्मीद कर रही है? अरबाज इस बार धमाकेदार फिल्म देंगे। काम के बारे में बात करें तो सोनी लिव पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'तनाव' में अरबाज खान अहम किरदार निभाते नजर आने वाले है। जी हाँ और इस वेब सीरीज को लेकर हो रहे एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने बातों ही बातों में 'दबंग 4' को लेकर अपनी कंफर्मेशन दे दी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
