कार्तिक ने फिल्म फ्रेडी के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म फ्रेडी के लिये 14 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आने वाले हैं। शशांक घोष के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक के साथ अलाया एफ भी नजर आएंगी। फिल्म 'फ्रेडी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन ने फिल्म फ्रेडी के लिए अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने फ्रेडी के लिये 14 किलो वजन बढ़ाया है।कार्तिक ने बेहद स्ट्रिक्टली नियमों और डाइट प्लान को फॉलो करते हुए कुछ दिनों में ही अपना वेट बढ़ा लिया। कार्तिक आर्यन ने कहा, ''मेरे लिए फ्रेडी का किरदार काफी दिलचस्प और आश्चर्यजनक स्क्रिप्ट में से एक है। जब मैंने देखा कि इस कैरेक्टर के लिए मुझे वजन बढ़ाने की जरूरत होगी, तो मैंने अन्य तैयारियों के साथ इसकी तैयारी भी शुरू कर दी। क्योंकि मैं इस किरदार को निभाने के लिए बेहद एक्साइटेड था।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
