यहां टॉयलेट सीट पर बैठाकर कमोड में खिलाते हैं खाना
आपने अलग अलग थीम पर बने रेस्टोरेंट के बारे में सुना होगा और देखा होगा लेकिन मास्को में एक अलग ही थीम का रेस्टोरेंट बना है। मास्को में खुला यह रेस्टोरेंट टॉयलेट थीम पर बना है। इस रेस्टोरेंट की थीम देखकर आपको थोडा अजीब तो लगेगा। यहा बैठने के लिए कुर्सियों की जगह टॉयलेट सीट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही जिन बर्तनों में ग्राहकों को खाना परोसा जाता है वह कमोड की डिजायन के बने हुए हैं। इस रेस्टोरेंट में बाथटब, यूरिनल और टॉयलेट कमोड की तरह नजर आने वाले बर्तनों में खाना परोसा जाता है। यहां का मेन्यू भी टॉयलेट थीम पर बना है और डिशेज के नाम भी इसी थीम पर रखे गए हैं। यहां बैठने के लिए जिन टॉयलेट सीट का इस्तेमाल किया गया है उन पर लगे कुशन मल की तरह नजर आते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी टॉयलेट थीम पर रेस्टोरेंट बनाए जा चुके हैं।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
