नगरीय निकाय उप चुनाव 2022 : नगरीय निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों में 23 से 25 नवम्बर तक सूखा दिवस घोषित
जयपुर, शुक्रवार, 11 नवंबर 2022। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर संबंधित निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 23 नवम्बर 2022 को सायं 5 बजे से 25 नवम्बर 2022 को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है। संयुक्त शासन सचिव वित्त (आबकारी) विभाग श्री जसवन्त सिंह की ओर से इस संबंध में जारी आदेशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के 13 जिलों के 14 नगरीय निकायों में सदस्यों के उप चुनाव के लिए 25 नवम्बर 2022 को मतदान करवाना निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि संबधित नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान उपरोक्तानुसार सूखा दिवस घोषित किया गया है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
