जान्हवी कपूर ने मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारी शुरू की
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारी शुरू कर दी है। जान्हवी कपूर की हाल ही में फिल्म 'मिली' प्रदर्शित हुयी है। जान्हवी कपूर ने अब 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, हार्ड एट वर्क डू नॉट डिस्टर्ब राजकुमार राव... मिस्टर एंड मिसेज माही।' शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म जान्हवी और राजकुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' के बाद साथ में दूसरी फिल्म है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
