शनिदेव को करना है प्रसन्न तो राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
शनि देव को न्याय का देवता बोला जाता है। वे सभी के अच्छे एवं बुरे कर्मों का लेखाजोखा रखते हैं। इस दिन श्रद्धालु शनिदेव को खुश करने के लिए विधि- विधान से पूजा करते हैं। परम्परा है कि शनि देव यदि किसी से खुश हो जाएं तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। रंक को राजा बना देते है। शनिवार का व्रत करने और शनि देव की पूजा करने से दोष दूर होते हैं। शनि देव की कृपा से आपके जीवन से समस्याएं दूर होती हैं। शनिवार के दिन अपनी राशि के अनुसार शनि देव के मंत्रों का जाप करने से उनकी खास कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं राशि के मुताबिक शनि देव के मंत्र-
राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जाप:-
- मेष: ॐ शान्ताय नम:
- वृषभ: ॐ वरेण्णाय नम:
- मिथुन: ॐ मन्दाय नम:
- कर्क: ॐ सुन्दराय नम:
- सिंह: ॐ सूर्यपुत्राय नम:
- कन्या: ॐ महनीयगुणात्मने नम:
- तुला: ॐ छायापुत्राय नम:
- वृश्चिक: ॐ नीलवर्णाय नम:
- धनु: ॐ घनसारविलेपाय नम:
- मकर: ॐ शर्वाय नम:
- कुंभ: ॐ महेशाय नम:
- मीन: ॐ सुन्दराय नम:
शनिवार को शनि देव को खुश करने के लिए प्रसाद में इन चीजों का भोग लगाया जाता हैं।
- काले तिल
- उदड़ की दाल
- काले चने
- मीठी पूड़ी
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
