BECIL में इस पद पर जारी किए गए आवेदन
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में नौकरी पाने का एक शानदार मौका प्रदान किया जा रहा है। BECIL ने वरिष्ठ लेखा सहायक के पदों को भरने के लिए आवेदन का एलान कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन रिक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे। इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। जिसके साथ साथ उम्मीदवार सीधे इस आधिकारिक लिंक becil.com पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे। यदि आपको इस भर्ती से जुड़ी और डिटेल जानकारी जरुरी है, तो आप इस लिंक BECIL Recruitment 2022 Notification PDF के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5 पद को भरा जाने वाला है।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख – 22 नवंबर 2022
पदों का विवरण- 05 पद
स्थान- मुंबई
योग्यता- मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.कॉम डिग्री पास हो और 5 साल का अनुभव हो
उम्र सीमा- उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष मान्य होगी।
वेतन- 35000/-
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट (becil.com) के माध्यम से 22 नवंबर तक आवेदन कर पाएंगे। इस सबंध में विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर दिए गए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
Similar Post
-
मिजोरम में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया गया जारी, 87.67 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिजोरम में बुधवार को 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किय ...
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
